दिल्ली: दिल्ली/यूपी के 9 मामलों में मोस्ट वांटेड व 4 मामलों में भगोड़ा घोषित डेढ़ लाख का इनामी अन्तर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर तैमूर धरा गया, क्राइम ब्रांच (नारकोटिक्स सेल) के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर राम मनोहर मिश्र की टीम ने पकड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली/उत्तरप्रदेश के 9 मामलों में वांछित व 4 मामलों में कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित बरेली पृष्ठभूमि के डेढ़ लाख के इनामी अन्तर्राज्यीय शातिर ड्रग्स तस्कर तैमूर खान को गिरफ्तार कर लिया है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

पुलिस टीम की गिरफ्त में मोस्ट वांटेड तैमूर

यह कामयाबी मिली है, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (नारकोटिक्स सेल) के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल के मार्गदर्शन, ACP मयंक बंसल के निर्देशन तथा इंस्पेक्टर राम मनोहर मिश्र के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम को। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर रवि सैनी, हेड कांस्टेबल अशोक नागर, संजय, तालीम, परमिंदर और कांस्टेबल तरुण शामिल थे। आरोपी को पकड़ने में हेड कांस्टेबल अशोक नागर की भूमिका अहम रही।

इंस्पेक्टर राम मनोहर मिश्र

पकड़े गए मोस्ट वांटेड अन्तर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर की पहचान 37 वर्षीय तैमूर खान उर्फ भोला, निवासी गांव बेहरा, थाना फरीदपुर, जिला बरेली (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। वर्ष, 2012 से पुलिस से बच रहे इस शातिर अपराधी को राजधानी के सीलमपुर इलाके से पकड़ा गया। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद।
पकड़े गए अपराधी की जहां तक आपराधिक फेहरिस्त की बात है, इसपर कई मामले पहले से दर्ज हैं। जबकि यह दिल्ली व उत्तरप्रदेश के 9 मुकदमों में मोस्ट वांटेड व 4 मामलों में कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित था। वहीं इसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस द्वारा एक लाख का इनाम व उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
बहरहाल पुलिस टीम की तफ्तीश जारी है।