बिहार: नीतीश सरकार में बिहार की सबसे अधिक दुर्दशा- डॉ. झा

पटना(एजेंसी)। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य की खुशहाली के लिए संकल्पित है।
डॉ.झा यहां पार्टी की ओऱ से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा शासन में बिहार की जितनी दुर्दशा हुई, उतनी कभी नहीं हुई थी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में ऐसी सरकार को सत्त्ता से बेदखल करने की जरुरत है।
बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तारिक अनवर ने कहा कि सभी पार्टी जनों को आपसी मतभेदों को भुलाकर चुनाव फतह करने के अभियान में जुट जाना चाहिए।
इस कार्यक्रम को पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। कल से शुरू इस संवाद अभियान से प्रथम चरण में 20 जिलों को जोड़ा गया है।