दिल्ली: जन्मदिन पर पत्नी को दिया उसकी मौत का तोहफा

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के नेब सराय थाना इलाके में रहने वाले एक सैफ ने अपनी पत्नी रेणु की उसी के जन्मदिन की दिन हत्या कर दी। आरोपी पति राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वह एरोसिटी में सैफ है।

दंपत्ति की शादी तीन साल पहले हुई थी। इनके एक बच्चे भी हैं। मृतका रेणु चार भाइयों में इकलौती बहन थी। आरोपी राजेश एयरपोर्ट के पास एरोसिटी होटल में सेफ का काम करता है।

हत्या की यह वारदात बीती रात नेब सराय इलाके में हुई थी। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

ये लोग खानपुर कॉलोनी में दो साल के बेटे के साथ किराए पर रहते थे। पुलिस के अनुसार दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। खबर के अनुसार कल देर रात भी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद राजेश ने रेणु के ऊपर रसोईघर में रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घायल अवस्था मे रेणु मदद के लिए घर से बाहर आई, तो पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने मौके से राजेश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल चाकू की भी बरामद कर ली है।

बता दें कि जिस वक्त रेणु की हत्या हुई, उस वक्त उसका दो साल का बेटा उसी कमरे में मौजूद था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*