दिल्ली: ट्रांसफर आदेश के बाद भी वर्ष/माह से चहेते जगह पर जमे हैं, दिल्ली पुलिस के कई कर्मी

नई दिल्ली। दुनिया की नंबर 1 पुलिस बल ‘स्कॉटलैंड पुलिस’ के समकक्ष खड़ी दिल की पुलिस ‘दिल्ली पुलिस’ का इतिहास रहा है, यह विपरीत परिस्थिति में भी राष्ट्र व जन-हित के लिए धैर्य व कुशल अंदाज में काम करती। यही वजह दिल्ली पुलिस राष्ट्र व राजधानी वासियों के लिए गर्व का अहसास है।
दिल्ली पुलिस में चयनित सभी दक्ष हैं। लेकिन इस बल में बतौर अपवाद कुछ ऐसे कर्मी हैं, जो जुगाड़ या अपने कृपा-प्राप्त अधिकारियों की वजह से वर्षों/महीनों से ट्रांसफर आदेश आ जाने के बाद भी एक जगह जमे हुए है। निःसंदेह यह अन्य दक्ष कर्मी के हक़ के साथ खिलवाड़ है।
चर्चा के अनुसार पुलिस मुख्यालय से इस बाबत कई माह पहले एक आदेश भी आया था कि जिन Lower Subordinate का ट्रांसफर आ चुका है, 23 जून तक उनकी रवानगी कर दी जाए। अचरज की बात, बावजूद इनमे कई कर्मी जुगाड़ से अपनी रवानगी रुकवाकर अपने चहेते जगह पर बने हुए हैं।
कहने का आशय जब ट्रांसफर वाले जाएंगे नही व नए आएंगे नही, तो देश की सबसे स्मार्ट पुलिस बल ‘दिल्ली पुलिस’ में सुधार कैसे दिखेगा!
हांलाकि दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव इस दिशा में सार्थक पहल करेंगे, इससे इंकार नही।