दिल्ली: नही रहे जैन मुनि तरुण सागर जी, दिल्ली में ली अंतिम सांस

दिल्ली। प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर जी का आज तड़के दिल्ली के शाहदरा के कृष्णा नगर में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो पिछले कई दिनों से पीलिया की बीमारी से ग्रसित थे, और उन्हें इलाजे के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ पर दवाओं ने भी उनपर काम करना बंद कर दिया था और उन्होंने भी अपना इलाज कराने से मना कर दिया था। आज तड़के करीब 3:18 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
जैन मुनि 51 साल के थे।
उनकी अंतिम यात्रा आज दिल्ली के राधे पूरी से निकली जाएगी। और अंतिम संस्कार आज दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली मेरठ हाइवे पर स्थित तरुण सागर तीर्थ धाम में होगा। सन 1967 में मध्य प्रदेश में जैन मुनि का जन्म हुआ था। और सन 1981 में ही उन्होंने अपना घर त्याग छत्तीसगढ़ में दीक्षा ली थी। तरुण मुनि अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते थे। उनके निधन से न सिर्फ जैन धर्म के लोगो मे दुःख है बल्कि ये समस्त देश की क्षति है। कि आज एक महान संत अब हमारे बीच नही रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*