दिल्ली: मर्दानी ने ब्लेडमार को दिखाये दिन में तारे!

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के शातिर झपटमार@ब्लेडमार को दिल्ली विश्विधालय की पांच छात्राओं से गुस्ताखी करना महंगा पड़ा। लड़कियों ने निहत्थे निर्भीकता का परिचय देते हुए उसे न केवल दिन में तारे दिखा दिए, बल्कि खुद थाने ले जाकर पुलिस के हवाले भी कर दिया। बहरहाल आरोपी सलाखों के पीछे है। पुलिस जांच जारी है।

आज यानी सोमवार की दोपहर दिनदहाड़े सरेआम घटी यह घटना कमला मार्किट थाना क्षेत्र की है। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में घटित घटना के समय मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। लेकिन सभी तमाशाबीन बनकर खड़े रहे। किसी ने भी लड़कियों को मदद की  पहल नही की। जाहिर है, यह मानसिकता निंदा का पात्र है।

लेकिन इतना तय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के कालन्दी कॉलेज में पढ़ने वाली संस्कृत आनर्स प्रथम वर्ष की इन दिलेर छात्राओं ने दिल्ली की लड़कियों के लिए एक बहादुरी की मिशाल कायम की है।

बता दें कि इन छात्राओं ने निर्भीकता का परिचय देते बदमाश से लोहा लिया। घटना के दौरान बदमाश ने इनपर मुंह में छिपा रखा ब्लेड निकालकर हमला भी किया, लेकिन यह लड़किया डरी-सहमी नही। इन्होंने बदमाश के हौंसले पस्त कर दिए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

यह बहादुर छात्राएं हैं-आस्था, पिंकी शर्मा, संगीता शर्मा, पूजा पुंडीर व सोनिया चौधरी। खबर के अनुसार आज यह सभी लड़कियां संगीता की बहन को रिसीव करने कालेज से नई दिल्ली स्टेशन आई थी। यह सभी जब वहां एक रेहड़ी से पानी पी रही थी, तभी एक युवक आया और उसने संगीता के बैग से मोबाइल निकाल लिये। पहले तो इन पांचो को पता नहीं चला, मोबाइल किसने निकाला है। आभास होने पर यह जब इधर-उधर मोबाइल तलाश करने लगी, तभी अनायास इनकी नजर बस से उतरते अधेड़ शख्स पर गयी, जिसकी जेब से एक युवक मोबाइल निकाल रहा था। लड़कियों को उस संदिग्ध युवक पर शक हुआ। फिर पाँचों लड़कियों ने मर्दानी की तरह उस युवक को वारदात करते रंगे हांथ पकड़ लिया।

इन लड़कियों की हिम्मत से अधेड़ शख्स का मोबाइल फ़ोन चोरी होने से बचा, साथ ही बदमाश के पास से संगीता का मोबाइल फोन भी बरामद हो गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*