दिल्ली में चली गोली

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के रणहौला थाना इलाके के विकास नगर में आज यानी शनिवार की सुबह करीब सवा 9 बजे अज्ञात हमलावरों ने एक बिजनेसमैन को दिनदहाड़े गोली मार दी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की है।

यह फायरिंग विकासपुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव के ऑफिस के बगल में हुई, जहां पर राजेंद्र गोयल नाम के व्यक्ति को गोली मारी गई है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र गोयल का MLA ऑफिस के बगल में बैंक्वेट हॉल बन रहा है और यहां पर काम भी चल रहा था। आज जब गोली मारी गई, तो वह कार से यहां पर आए थे।

घटना के बाद घायलावस्था में पहले उन्हें नजदीक के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां से उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सा के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

इलाके के DCP ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर पुलिस टीम मौजूद है। आगे की छानबीन की जा रही है। यह फायरिंग किस वजह से हुई है आपसी रंजिश या पैसे के लेनदेन को लेकर या फिर कुछ और इसके बारे में अभी कहना मुश्किल है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*