दिल्ली: 51 Kg गांजा के साथ दो अन्तर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर धरे गए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिशा निर्देश पर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के ACP विवेक त्यागी की टीम की कामयाबी

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिशा-निर्देश पर नशीले पदार्थ व ड्रग्स के तस्करों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का सख्त अभियान अनवरत जारी है।

पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी

ताजा मामला में इस अभियान के तहत दिल्ली पुलिस ने 51 किलोग्राम गांजा व गांजा की तस्करी में इस्तेमाल एक हौंडा सिटी कार की बरामदगी कर, दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपये बताई जाती है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा (कुशल मार्गदर्शन)

यह कामयाबी मिली है, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर IPS संजय अरोड़ा के मार्गदर्शन, क्राइम ब्रांच के स्पेशल CP रविंद्र यादव की देख-रेख, क्राइम ब्रांच (ER-3) के ACP विवेक त्यागी के निर्देशन तथा इंस्पेक्टर कंवर सैन के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम को। पुलिस टीम में थानेदार सतीश, प्रवीण, अरविंद, धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल गौरव, दीपक, प्रदीप, राहुल और सुरजीत शामिल थे। पुलिस टीम को यह सफलता मिली है। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद।

ACP विवेक त्यागी

पुलिस टीम ने दोनो नशा सौदागरों को राजधानी के ओल्ड सीलमपुर स्थित स्मशान घाट के पास से उस समय गिरफ्तार किया, जब दोनो आरोपी बरामद गांजा की सप्लाई किसी अन्य गांजा तस्कर को देने जा रहे थे।
पकड़े गए दोनो अन्तर्राज्यीय ड्रग्स तस्करों की पहचान 27 वर्षीय सलमान, पुत्र रौशन, निवासी सर्वर पीर, निकट कुकर फैक्ट्री, पंसरियां, थाना कोतवाली, शामली, उत्तरप्रदेश और 24 वर्षीय तालीम उर्फ तालिब, पुत्र नसीम, निवासी सर्वर पीर, पंसरियां, थाना कोतवाली, शामली, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह दोनो आरोपी आंध्रप्रदेश के अंकपल्ली से गांजा लाकर, दिल्ली एनसीआर सहित निकटवर्ती राज्यों में सप्लाई करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों से एनडीपीएस एक्ट के कुछ मामलों के खुलासे की खबर भी आ रही है।
बहरहाल पुलिस टीम की तफ्तीश जारी है।