बिहार: मिथिला में फायर ब्रांड नेत्री स्वर्णा सिंह का डोर-टू-डोर प्रचार अभियान

  • अरविन्द कुमार

दरभंगा(एजेंसी)। मिथिलांचल के गौराबौराम विधान सभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी श्रीमती स्वर्णा सिंह का प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है।
छात्र जीवन से फायर ब्रांड नेत्री रहीं श्रीमती सिंह की सभाओं एवं प्रचार अभियान में समाज के सभी वर्गों की महिलाएं एवं युवा पीढ़ी जोर शोर से लगे हैं। यहां आगामी 3 नवम्बर को मतदान होगा।
श्रीमती सिंह को एनडीए के घटक मुकेश सहनी की अगुवाई वाली पार्टी वीआईपी ने प्रत्याशी बनाया है। इनका चुनाव चिन्ह नाव है।इनके ससुर दिवंगत सुनील सिंह भाजपा के विधान पार्षद थे। पति सुजीत सिंह भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं।
राजनीतिक परिवार से जुडी रही श्रीमती सिंह शुरू से ही जनसेवा के क्षेत्र में अग्रसर रहीं हैं। इनका सपना विकास के मामले में इस क्षेत्र के अलावा पूरे मिथिला को देश के मानचित्र पर अब्बल पर लाना है।
लगभग ढाई लाख मतदाता वाला यह क्षेत्र वर्ष 2008 में परिसीमन के वाद अस्तित्व में आया था। इस बार यहां से राजद नेता अब्दुल वारी सिद्दीकी के एक चहेता टिकट के लिए हाथ पांव मार रहे थे, लेकिन राजद ने कभी जेडीयू के विधायक रहे इजहार अहमद को प्रत्याशी बनाया है।
वर्ष 2015 के विधान सभा चुनाव में इस क्षेत्र से जेडीयू के मदन सहनी यहां से विजयी हुए थे। वह अभी बिहार सरकार के मंत्री हैं।एल.एस।