महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ेंगी

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार सम्भाला।  इस कार्यक्रम दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद श्रीमती सुष्मिता देव, पूर्व सांसद श्री जेपी अग्रवाल, श्री महाबल मिश्रा, श्री रमेश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्षा डा0 सांई अनामिका, अ0भा0क0कमेटी के पूर्व सचिव मेजर वेद प्रकाश, पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार डा0 योगानन्द शास्त्री, किरण वालिया, प्रदेश प्रवक्ता पूजा बाहरी, निगम पार्षद रिंकू और प्रेरणा सिंह, अमृता धवन, आभा चौधरी, वरियाम कौर, ईश्रत जहां, प्रवीणा शर्मा, अल्का जून मुख्य मीडिया कॉआर्डिनेटर मेहदी माजिद, श्री चतर सिंह,  शामिल थे।  कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। पूरी दिल्ली से हजारों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता आज के कार्यक्रम में मौजूद थी।

 शर्मिष्ठा मुखर्जी ऐसे परिवार से संबध रखती हैं जो कई दशकों से कांग्रेस की सेवा करता आ रहा है
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अजय माकन ने कहा कि श्रीमती शर्मिष्ठा मुखर्जी ऐसे परिवार से संबध रखती हैं जो कई दशकों से कांग्रेस की सेवा करता आ रहा है। श्री माकन  ने कहा कि शर्मिष्ठा मुखर्जी पिछले 3 वर्षों से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्य कर रही है और उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।  कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिला सशक्तिकरण तथा उनके उत्थान के लिए कार्य किया है। कांग्रेस ने सर्वप्रथम श्रीमती इंदिरा गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बनाकर न सिर्फ हिन्दुस्तान बल्कि पूरे विश्व में यह संदेश दिया था कि महिला भी विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नेतृत्व कर सकती है। कांग्रेस पार्टी ने श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व में महिलाओं, गरीबों, मजदूरों और दलितों के लिए कार्य किया तथा यूपीए सरकार के द्वारा इनके हितों की रक्षा की। कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के समय में ही भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल को बनाया तथा श्रीमती मीरा कुमार को भी लोकसभा की अध्यक्षा बनाया। श्री माकन ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित भी महिला थी जिनके कार्यकाल में 15 साल दिल्ली का चहुमुखी विकास हुआ। श्री माकन ने कहा कि मैंने खुद उनके नेतृत्व में संसदीय सचिव और उसके बाद दिल्ली में मंत्री के रुप में कार्य किया है। श्री माकन ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि शर्मिष्ठा मुखर्जी दिल्ली में महिला कांग्रेस का मजबूती देंगी तथा महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ेंगी। 

 दिल्ली में महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत
नवनियुक्त दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद श्रीमती सुष्मिता देव, प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन, दिल्ली प्रभारी श्री पीसी चाको का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम दिल्ली में महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे और महिलाओं के अधिकारों के लिए कार्य करेंगे। शर्मिष्ठा मुखर्जी  ने कहा कि आज देश संकठ के दौर से गुजर रहा है और अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है जिसके कारण मंहगाई आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि जब भी मंहगाई होती है तो उसका सबसे बड़ा असर महिलाओं पर पड़ता है क्योंकि हमारे देश में महिलाएं घर चलाती है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने शर्मिष्ठा मुखर्जी को दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को राजनीति में लाना चाहिए और महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करके उनको ज्यादा से ज्यादा टिकट देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें शर्मिष्ठा मुखर्जी पर पूरा विश्वास है और महिला कांग्रेस को शमिष्ठा मुखर्जी के नेतृत्व में और मजबूती मिलेगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*