श्रीलंका में लगा आपातकाल

श्रीलंका में आपातकाल लगा दिया गया है। दरअसल पिछले कुछ वर्षों से श्रीलंका में दो समुदायों में तनाव चल रहा है। बौद्ध लोगों द्वारा मुस्लिमों पर आरोप लगाया जाता रहा है कि वे लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं और बौद्ध पुरातात्विक स्थलों को तोड़ रहे हैं। बौद्ध श्रीलंका में शरण ले रहे रोहिंग्याओं के भी खिलाफ हैं।

विशेष मीटिंग में लिया गया फैसला

आपातकाल लगाने का फैसला कैबिनेट की विशेष मीटिंग में किया गया है। हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ सरकार जबरदस्त एक्श्न ले रही है। गौरतलब है कि श्रीलंका के कैंडी शहर में एक मुस्लिम परिवार की दुकान में आग लगा दी गई थी,

दस दिनों के लगाया गया आपातकाल

इसके बाद उस इलाके में पुलिस का विशेष दस्ता और सेना को भेजा गया, इसी के बाद आपातकाल की घोषणा हुई। शाम हिंसा भड़कने के बाद आज इस इलाके में सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। कुछ प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू की समयसीमा बढ़ाकर आज शाम तक कर दी गई है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार के साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। यह आपातकाल दस दिनों के लिए लगाया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*