स्वच्छ दिल्ली स्वच्छ यमुना की शपथ लेकर मैदान पर उतरे खिलाड़ी

भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित यमुना चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन दिल्ली के मैदानों, रोहिणी खेल परिसर, हरिनगर खेल परिसर, तालकटोरा खेल परिसर, साकेत खेल परिसर, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम अशोक विहार, राधास्वामी खेल परिसर माड़ी गांव, किशन कुंज खेल परिसर, ताहिर पुर खेल परिसर, सभापुर खेल परिसर पर 17 मैचों का आयोजन किया गया।  सभी मैचों में खेले से पहले युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को स्वच्छ दिल्ली स्वच्छ यमुना के लिए शपथ दिलाई गई।

आज के मैचों में यमुना विहार ने गोकुल पुरी को, आनंद विहार ने सिद्धार्थ नगर को, राजौरी गार्डन ने उत्तम नगर को, रिठाला ने रोहिणी को हराकर अपने-अपने मैच जीते जबकि मानसरोवर पार्क की टीम न पहुंचने के कारण गोल मार्केट मंडल की टीम को वाक ओवर दे दिया गया। करोल बाग ने नेताजी नगर को हराकर आज का मैच जीता।  सबोली की टीम ने करावल नगर पूर्व को, सादतपुर की टीम ने सुंदर नगरी की टीम को हराकर अपने अपने मैच जीत लिए।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभय वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्री अशोक गोयल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री मोहन लाल गिहारा, स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री शैलेंद्र सिंह मोंटी, विधायक श्री ओम प्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर शर्मा, श्री ललित जोशी, श्री कैलाश जैन, श्री अरविन्द गर्ग, श्री नीलदमन खत्री, श्री भारत भूषण मदान, श्री आजाद सिंह, आयोजन समिति के डॉक्टर यू के चैधरी सहित कई गणमान्य लोगों ने युवा प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*