दिल्ली में अब की बार जदयू की सरकार- सत्येंद्र कुमार, अध्यक्ष, बिजनेस सेल दिल्ली प्रदेश जदयू।

सत्येंद्र कुमार। अध्यक्ष, बिजनेस सेल दिल्ली प्रदेश जदयू। इनका कहना है कि दिल्ली की जनता प्रयोगात्मक राजनीति पर विश्वास करती है। दिल्ली की जनता अब जदयू में अपना भविष्य देख रही है। दिल्ली में जदयू का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। सत्येंद्र कुमार से संवाददाता मानवेंद्र की खास बातचीत।

 

-दिल्ली में जदयू के विस्तार की क्या योजनाएं हैं।

दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी लगातार कार्य कर रही है। इन विधानसभा में अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पार्टी वार्ड और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का तेजी से नियुक्ति कर रही है। कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा जा रहा है।

-दिल्ली भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गढ़ बना हुआ है ऐसे में जदयू कैसे अपना रास्ता बनाएगा।

दिल्ली की जनता हमेशा से ही प्रयोगात्मक राजनीति पर विश्वास करती है। शुरुआत में भाजपा व कांग्रेस को मौके दिए फिर अरविंद केजरीवाल को धोखा के रूप में आप पार्टी को वोट दिया। अब कांग्रेस, भाजपा और आप से जनता ऊब चुकी है और इस बदलते समीकरण में दिल्ली की जनता जदयू में अपना भविष्य देख रही है।

-जदयू का भाजपा से गठबंधन है। तो क्या दिल्ली में भी गठबंधन जारी रहेगा।

भाजपा से गठबंधन केवल बिहार में है। बिहार के बाहर सभी प्रदेशों में जदयू अकेले चुनाव लड़ेगी। इसी कड़ी में नगालैंड विधानसभा चुनाव में 15 उम्मीदवार खड़े किए हैं। नगालैंड के प्रभारी अफाक अहमद के नेतृत्व में 15 उम्मीदवार खड़े किए हैं।

-दिल्ली में आप किस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगें।

दिल्ली में पहला मुद्दा सिलिंग, एमसीडी में मौजूद भ्रष्टाचार, अवैध कॉलनियों का नियमीतिकरण जैसे मुद्दे होंगे। जदयू बिजली, पानी और पार्कों का समुचित व्यवस्था करेगा।

-आज चुनाव में युवाओं का अहम रोल होता है दिल्ली जदयू युवाओं के लिए क्या कुछ कर रहा है।

आज ही नहीं युवाओं ने सदा ही राजनीति में दशा और दिशा तय किया है। दिल्ली में यूथ के अध्यक्ष अमल कुमार के नेतृत्व में दिल्ली में काफी युवाओं को जोड़ा गया है। दिल्ली की सभी विधानसभा में सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

-दिल्ली में अगर 20 सीटों पर उपचुनाव होते हैं तो क्या जदयू अपने उम्मीदवार उतारेगी।

हम आपको बता दें कि अभी 10 दिसंबर को दिल्ली में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें करीब 15 हजार कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिसमें प्रदेश के सभी इलाके से लोग आए थे। खासकर महरौली विधानसभा, छत्तरपुर विधानसभा से भारी संख्या में कार्यकर्ता हमारे नेतृत्व में उपस्थित थे।

-बिहार में जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक मुद्दे पर कार्य कर रहे हैं। क्या दिल्ली में भी प्रयोग होगा।

आपको जानकर हर्ष होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7 निश्चय को लेकर अभी जापान दौरे पर भी प्रेजेंटेशन दिए जिसकी काफी प्रशंसा हुई। 7 निश्चय पूरे बिहार में लागू किया गया। उसी आधार पर दिल्ली में भी चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में समस्या में पानी का काफी अभाव है पीने का पानी का अभाव है। बाहर से आए हुए युवाओं को कम वेतन मिलता है। उनकी लड़ाई जदयू पार्टी लड़ाई लड़ेगी। भारत से तमाम युवाओं को मदद करेगी।

-कोई विंग भी आपने निर्माण किया है क्या।

बिजनेस सेल अपनी खास निगरानी कमेटी बनाई है जिसमें युवाओं को जोड़कर उनकी समस्या का हल निकालते हैं। बिहार पिछले 13 सालों में जीडीपी ग्रोथ में 11 साल देश में नंबर 1 पर रहा है।  उसी को आधार मानकर दिल्ली को भी भारत का नंबर 1 पर लाना लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को निर्धारित कर कार्य किया जाएगा।

-बिहार में शासन सत्ता सामाजिक क्रांति का अगुआ के रूप में सामने आया है। जिसमें दहेज प्रथा, शराब बंदी जैसे मुद्दे लागू किए गए। क्या दिल्ली में भी इस तरह की कोई कानून बनाने का निर्देश जारी करेंगे।

दिल्ली को क्राइम केपिटल कहा जाता ह। महिला सुरक्षा लगभग शून्य है। उस स्थिति से उबारकर दिल्ली को सबसे सुरक्षित राज्य बनाएंगें।

-पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत से आए लोगों से काफी भेदभाव होता है खासकर भाषा के आधार पर।

जदू पार्टी शुरु से ही सभी धर्मों व संस्कृति का सम्मान करती रही है और समानता में विश्वास रखती है। हम अपनी पार्टी में पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत से आए कार्यकर्ताओं का स्वागत करती है। सत्ता में भागीदारी बनाएंगे। जदयू पार्टी के माध्यम में अपनी दिल्ली की सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

-दिल्ली के किसानों की काफी समस्या है दिल्ली की राजनीति में किसान पीछे छूट जाते हैं। यहां तक कि बाहरी दिल्ली में किसानों की मुआवजा नहीं मिला है। तो आपकी क्या रणनीति होगी।

हमारी दिल्ली में सरकार बनती है तो बाहरी दिल्ली के किसानों को उनके उपज के मूल्य के निर्धारण का उनका भुगतान किया जाएगा। जहां तक मुआवजा की बात है तो वह भी आज के बाजार मूल्य के आधार पर उनको मुआवजा दिया जाएगा। हम यह भी आपको बता दें कि बाहरी दिल्ली के विकास पर हमारा फोकस होगा। बाहरी दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, हॉस्पिटल और उद्योग का निर्माण किया जाएगा। और इस क्षेत्र को भी दिल्ली के विकास के साथ मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा।

-दिल्ली सीलिंग की समस्या से जूझ रहा है। 2004 में उसके बाद अब 2018 में भी। कह सकते हैं आए दिन सीलिंग का खतरा बना हुआ रहता है।

सीलिंग का समस्या से गुजरना नहीं पड़े, व्यापारियों के खिलाफ शोषण को रोकेगा। आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों ही सीलिंग के लिए उत्तरदायी है। अब दिल्ली की जनता के पास अब जदयू ही विकल्प है। जो आम जनता की जररूतों को जदयू ही पूरा कर सकती है।

-नीतीश कुमार जापान यात्रा पर गए कई समझौते हुए क्या इससे फायदा होगा बिहार को।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जापाना यात्रा काफी सफल रही है। नीतीश जी ने कई समझौते किए हैं जिससे पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ रोजगार भी युवाओं को मिलेगा। जापान इंटरनेशनल कॉआपरेशन एजेंसी के माध्यम से पटना को गया, बोधगया, राजगीर और नालंदा से जोड़ने का कार्य चल रहा है। दोनों देशों के बीच पर्यटन की संभावना को और बल मिलेगा। बिहार में औद्योगिक केंद्र बनाने पर भी दोनों देशों के बीच चर्चा हुई निश्चिततौर पर इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*