पिछड़े वर्ग के लिए अलग बजट एवं मंत्रालय हो – जयदत्त क्षीरसागर

 

नईदिल्ली-

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा की ओर से आयोजित रैली को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडण्वीश, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने संबोधित किया। यहां उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें कश्मीर से कन्याकुमारी व कच्छ से कोलकाता तक के सभी प्रांतों के प्रतिनिधियों ने रैली में शिरकत की। सुबह 10 बजे पटेल चौक से हजारों की तादाद में रैली में शामिल होने के लिए आए लोगों ने हाथों में अपनी मांगों की तख्तियां लिए अपने समाज की समुचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व एवं मान सम्मान के लिए अपनी आवाजें बुलंद की। महिलाएं, युवा, वरिष्ठ सभी तरह के कार्यकर्ता रैली में दिखाई दे रहे थे। रैली तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में जाकर सभा में तब्दील हो गई। रैली में लोगों का उत्साह देखने लायक था। अलग अलग राज्य के लोग अलग-अलग रंग की टोपी पहने हुए थे।

अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा के अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर ने अपने संबोधन में समाज के मान सम्मान एवं समुचित प्रतिनिधित्व की मांग तो उठायी ही। उन्होंने पिछड़ा वर्ग का बजट अलग करने एवं पिछड़ा वर्ग का मंत्रालय भी अलग करने की मांग रखी। ओ.बी.सी. को एससी की तरह ही स्कॉलरशिप का प्रावधान करने पिछड़े वर्ग में विकसित हो चुके लोगों को वर्गीकृत करने, ओ.बी.सी. को प्रमोशन में आरक्षण एवं 2011 में किए गए जातीय जनगणना को जारी करने की मांग की। सामाजिक सम्मेलनों के परिप्रेक्ष्य में यह रैली अपने आप में अलग ही थी। जिसमें अनुशासित तरीके से कार्यकर्ताओं ने अपने नेतृत्व के समर्थन में तरह तरह के नारे लगा रहे थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडण्वीश ने रैली में उठाए गए मांगों का समर्थन करते हुए महासभा की आवाज सत्ता शिखर तक पहुंचाने के लिए अपने आप को तेली समाज का वकील के रूप में प्रस्तुत करने की बात कही

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम की सफलता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण महासभा के महामंत्री रामलाल गुप्ता ने दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद कमलनाथ, माननीय सांसदगण सर्वश्री ताम्रध्वज साहु, रामदास टडस, लखन लाल साहु, रामेश्वर तेली, पूर्व सांसद सुरेश गणपत वाघमारे, दिल्ली सरकार के सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, बिहार सरकार के मंत्री, विधायकगण, महाराष्ट्र सरकार के उर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकूले, अपर महामंत्री अरुण भष्मे, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गौरी शंकर साहु, दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सुजाता हिलसायन उपस्थित थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*