लखनऊ। उत्तरप्रदेश कैडर के 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किये जाने की खबर है। इसमें तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा भी शामिल हैं।
इनके नाम व नई पोस्टिंग:
1, बृजराम – इन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ बनाया गया है।
2, अंजू गुप्ता – इनका तबादला अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर किया गया है।
3, सतेन्द्र कुमार कॉल – यह अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग, लखनऊ बनाये गए हैं।
4, सुनील कुमार का तबादला डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में किया गया है।
5, डॉक्टर केएसपी कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, लोजिस्टिक्स, लखनऊ बनाया गया है।
6, तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा अब पुलिस महानिरीक्षक, भवन एवं कल्याण, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, इलाहाबाद होंगे।
7, विजय प्रकाश का तबादला पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे, लखनऊ के पद पर किया गया है।
8, भजनी राम मीणा पुलिस महानिरीक्षक, सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र, सीतापुर बनाये गए हैं।
9, श्रीमती लक्ष्मी सिंह का तबादला पुलिस महानिरीक्षक,पीटीएस, मेरठ के पद पर किया गया है।
10, संजय कक्कड़ को पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजनिंग एवं बजट, यूपी पुलिस मुख्यालय, लखनऊ के पद पर किया गया है।
Leave a Reply