कठुआ(जम्मू कश्मीर): बच्चों से यौन शोषण, पादरी गिरफ्तार

कठुआ(जम्मू कश्मीर)। जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को कठुआ में चलाए जा रहे एक हॉस्टल से 20 बच्चों को बचाया है। हॉस्टल संचालक पादरी एंथनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कठुआ के पारलीवंड इलाके में चर्च के नाम पर बने इस अवैध हॉस्टल में छापेमारी कर बचाए गए बच्चों में 12 लड़के और आठ लड़कियां हैं। डिप्टी कमिश्नर रोहित खजूरिया ने बताया है कि बच्चों ने अपने साथ दुर्व्यवहार और यौन शोषण की बात कही है। बच्चों को पुलिस ने नारी निकेतन और बाल आश्रम में भेज दिया है।

इस मामले में कठुआ थाने में धारा 376, 323 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि इस हॉस्टल में जम्मू, कठुआ, सांबा और पंजाब के बच्चियां रह रहे थे। बचाए गए बच्चे 5 से 15 साल की उम्र के हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि प्रशासन को शिकायत मिली थी कि हॉस्टल गैरकानूनी ढंग से चलाया जा रहा है और यहां बच्चों का शोषण हो रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने यहां छापा मारकर नाबालिगों को सुरक्षित निकाला और केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इन बच्चों के परिजनों से सपंर्क की कोशिश कर रही है।

डिप्टी कमिश्नर रोहित खजूरिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स एंथनी ने पुलिस को बताया कि उसका हॉस्टल पठानकोट के एक चर्च से संबद्ध है। पुलिस ने इसकी जांच की तो पठानकोट स्थित चर्च के लोगों ने इसे नकार दिया। हॉस्टल का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था। गिरफ्तार किए शख्स को केरल का रहने वाला बताया गया है। उसकी पत्नी भी उसी के साथ रहती थी लेकिन इन दिनों वो केरल मे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*