दिल्ली: अपहृत मासूम की सकुशल बरामदगी के साथ वारदात का मास्टरमाइंड धरा गया, निहाल विहार थाने के SHO इंस्पेक्टर महावीर सिंह की टीम की कामयाबी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने फिरौती के लिये निहाल विहार इलाके से अपहृत 3 वर्षीया नाबालिग बच्ची की सकुशल बरामदगी के साथ वारदात में संलिप्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।
यह कामयाबी मिली है, पश्चिम विहार सब डिवीजन के ACP विजय माथुर के निर्देशन तथा निहाल विहार थाने के SHO इंस्पेक्टर महावीर सिंह के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम को। इस टीम में ASI पदम सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार, अनिल, देवेंद्र व देवेंद्र कुमार शामिल थे।

पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी


पुलिस टीम के हत्थे चढ़े दोनो आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय रोहित व 26 वर्षीय प्रवीण के रूप में हुई है। निहाल विहार इलाके के रहने वाले यह दोनो आरोपी सगे भाई व कक्षा 10 तक पढ़े है। इनमे वारदात का मास्टरमाइंड रोहित बताया जाता है। यह दोनो शादियों में शेफ का काम करते हैं। जबकि इनके पिता का रेहड़ी पर सब्जी बेचने का काम है।
पुलिस टीम ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी की बरामदगी के साथ अपहृत बच्ची का परिधान भी बरामद कर लिया, जिसे इन्होंने अपहरण के बाद बदल दिया था।
बता दें कि 4 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे मासूम बच्ची निहाल विहार स्थित अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी दोनो आरोपियों ने उपयुक्त अवसर देखकर इसका अपहरण कर लिया था।

इंस्पेक्टर महावीर सिंह(कुशल नेतृत्व)


इधर, रहस्यमय ढंग से मासूम के गायब हो जाने पर परिजनों व रिश्तेदारों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की हर संभव कोशिश की। पर हर कोशिश के बाद भी मासूम का गायब होना रहस्यमय बना रहा, तो मासूम के पिता ने इस बाबत निहार विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल व अपने विश्वस्त मुखबिर के सहयोग से रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे पश्चिम विहार वेस्ट इलाके से मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद वारदात में संलिप्त दोनो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि रोहित पर कुछ कर्ज थे, जिससे वह बेहद परेशान था। इस परेशानी से निजात के लिये उसने अपने भाई के साथ मिलकर फिरौती के लिये इस वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन बच्ची को छिपाने के लिये इन्हें कोई उपयुक्त जगह नही मिला, वहीं पुलिस की सतर्कता देखकर भयवश इन्होंने मासूम को पश्चिम विहार इलाके में छोड़ दिया था।
बहरहाल पुलिस तफ्तीश जारी है।