दिल्ली: ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी करने वाले गिरोह के खुलासे से 55 मामले खुले, क्राइम ब्रांच (सेंट्रल रेंज) के ACP पंकज अरोड़ा के निर्देशन मे इंस्पेक्टर संजय कुमार, SI सुभाष, ASI बीरपाल, दिनेश कुमार, HC विजय सिंह, रौशन, जय सिंह, गौरव, मुकेश व CT परवीन की टीम की कामयाबी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर गिरोह का खुलासा किया है, जिसके सदस्य ताबड़तोड़ ‘नॉर्थ दिल्ली पॉवर लिमिटेड’ (NDPL) के ट्रांसफार्मरों से तांबे की चोरी कर दिल्ली पुलिस के लिये परेशानी का सबब बने हुए थे। गिरोह के खुलासे से ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी के 55 मामलों का खुलासा हुआ है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।
यह कामयाबी मिली है, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (सेंट्रल रेंज) के ACP पंकज अरोड़ा के निर्देशन तथा इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व मे गठित एक विशेष पुलिस टीम को। पुलिस टीम मे सब इंस्पेक्टर सुभाष, थानेदार बीरपाल, दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल विजय सिंह, रौशन, जय सिंह, गौरव, मुकेश व कांस्टेबल परवीन शामिल थे। पुलिस टीम को यह कामयाबी मिली है। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद।

ACP पंकज अरोड़ा (कुशल निर्देशन)

पकड़े गए शातिर अपराधियों की पहचान 35 वर्षीय अनुज चौहान, 24 वर्षीय सूरज और 35 वर्षीय सुखबीर सिंह के रूप मे हुई है। इनमे सुखबीर सिंह गिरोह का रिसीवर बताया जा रहा है।
उपरोक्त आरोपियों से 55 किलोग्राम तांबा की बरामदगी के साथ, वारदात के दौरान इस्तेमाल उपकरण भी बरामद हुए हैं।
बहरहाल पुलिस टीम की तफ्तीश जारी है।