नरकटियागंज (बिहार): ‘CTOP इंडिया प्रोग्राम’ के तहत पंचायतों मे ‘डिजिटल हेल्थ डिवाइस’ से मरीजों का इलाज

नरकटियागंज (बिहार)। अबतक दूसरे देशों मे ‘डिजिटल हेल्थ डिवाइस’ के माध्यम से लोगों को इलाज की सुविधा उपलब्ध थी, पर यह सुविधा अब यहां भी उपलब्ध। इसका श्रेय जाता है ‘CTOP इंडिया प्रोग्राम’ को, जिसके अथक प्रयास के बाद यह कार्य शुरू हुआ है।

सत्यन राजा मणि

बता दें कि CTOP इंडिया के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ऑस्ट्रेलिया निवासी NRI सत्यन राजा मणि हैं, जो इसे भारत मे लेकर आये।
प्रोग्राम एडवाइजर सुशांत कांत, अजय सिंह व अजय मनोज सिंह के प्रयास से बिहार के नरकटियागंज सहित अन्य पंचायतों मे इसे लगाया जा रहा है। ‘डिजिटल हेल्थ डिवाइस’ के माध्यम से लोगों को इलाज की सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए ‘CTOP इंडिया प्रोग्राम’ के तहत जोर-शोर से कार्य किया जा रहा है। यह बातें विधायक रश्मि वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी।

बांये से : CTOP मैनेजर सुशांत कांत, विधायक रश्मि वर्मा व सत्यन राजा मणि

उल्लेखनीय है कि पहले आस्ट्रेलिया जैसे देशों मे मेडिकल डिवाइस के माध्यम से घर बैठे मरीजों को डाँक्टरी – परामर्श, जांच की सुविधा और इलाज की सुविधा सुलभ थी। पर अब यह डिजिटल सिस्टम नरकटियागंज के क्षेत्रों मे भी काम करेगा।
बता दें कि इस डिवाइस के माध्यम से मरीजों की आंख, कान, नाक, पेट, किडनी व कैंसर जैसी बीमारियों की जांच हो सकेगी। सबसे सार्थक उपलब्धि यह कि इस डिजिटल सिस्टम के माध्यम से महज 20 सेकेंड मे बीमारी का पता भी लग जायेगा।
जानकारी के लिए बता दें कि यह डिवाइस ‘आयुष्मान प्राइवेट अस्पताल’ व ‘एम्स’ जैसे अस्पतालों से टैग होगा। वहीं, इस डिवाइस के माध्यम से जितने मरीजों की जांच होगी, उसका रिकार्ड पोर्टल पर उपलब्ध दिखेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक पंचायत मे हेल्थ और वैलनेस सेंटर संचालित है, जिसके तहत टीम सर्वे कर रही है। यदि सारा कुछ सही रहा, तो जल्द यह सुविधा साकार दिखेगा।
प्रेस- वार्ता के दौरान संस्था कार्यपालक चेयरमैन सत्यन राजमणि, कार्यक्रम सलाहकार सुशांत सहित दीपू रजक, छोटन पाठक, गोलू वर्मा, कुश प्रियदर्शी और विजय कुमार सहित कई प्रबुद्ध व सम्मानित चेहरे उपस्थित थे।