दिल्ली: पिंजरे में शातिर चोर ‘लैप्टापिया’

नई दिल्ली। अंतरराज्यीय शातिर चोर रक़ीब अहमद उर्फ लैप्टापिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कामयाबी मिली है, दिल्ली मेट्रो पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम को। इसकी गिरफ्तारी से दिल्ली के विभन्न थानों में दर्ज चोरी के छह आपराधिक मामलों के खुलासे की खबर है।
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का रहने वाला 32 वर्षीय यह नामी चोर बंगलोर में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। इन दिनों इसका आपराधिक कार्यक्षेत्र दिल्ली था। इसने राजधानी में हाल के समय मे चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों से दिल्ली पुलिस की नींद उड़ा दी थी।
बता दें कि यह कुख्यात चोर वारदात के लिये श्रीनगर से दिल्ली आता और वारदात के बाद पुनः श्रीनगर लौट जाता था। वारदात को यह अकेला अंजाम देता था। इसके निशाने पर थे- सार्वजनिक जगह, मेट्रो और रेल, जहां से यह बेहद ही शातिराना अंदाज़ में चिन्हित कर शिकार का सामान चुराकर रफ्फूचक्कर हो जाता था। यह ज्यादातर लैपटॉप चोरी करता। इस वजह से अपराध जगत में यह ‘लैप्टापिया’ के नाम से मशहूर था।
दिल्ली मेट्रो पुलिस स्पेशल स्टाफ के तेज-तर्रार थानेदार ओमवीर सिंह त्यागी की टीम ने इस शातिर चोर को दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*