दिल्ली: यू एन आई को लेकर ‘सेव यू एन आई मूवमेंट’ ने लिये कई अहम फैसले

  • समत कुमार (वरिष्ठ पत्रकार)

नई दिल्ली(एजेंसी)। देश की पुरानी समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया(यू.एन. आई.) के अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्षरत “सेव यू.एन.आई मूवमेंट” ने कई अहम फैसले लिए हैं।
कोर कमेटी के सदस्य एवं सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वकील संतोष कुमार ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में यू.एन. आई.बोर्ड में बदलाव का स्वागत किया गया तथा इसे फिर से खड़ा करने के लिए हर संभव कोशिश करने का संकल्प दोहराया गया।
श्री कुमार ने कहा कि इस बैठक से पहले बोर्ड के नए निदेशकों से मूवमेंट के साथियों ने चर्चा की और सभी तथ्यों को सामने रखा अब निदेशक मंडल के सदस्यों के रचनात्मक पहल की जरुरत है।उन्होंने कहा है कि नया प्रवंधन विवादित मसलों को सुलझाने एवं संस्थान की तरक्की के लिए काम करेगा, ऐसी उम्मीद की जाती है।
खबर के अनुसार वर्ष 2012 में एक विवादित व्यक्ति को बोर्ड में लाये जाने के बाद से ही यू.एन.आई. की बर्वादी शुरू हो गयी। इसके चल अचल सम्पतियों की बिक्री का धंधा शुरू हो गया।कर्मचारियों का विभिन्न मदों का बकाया सौ करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रवंधन के खिलाफ देश के विभिन्न न्यायालयों में कई मामले लंबित हैं। कंपनी के आय के प्रमुख स्रोत प्रसार भारती ने सेवाएं लेनी बंद कर दी है। प्रमुख समाचार पत्रों का भी यही हाल है। कर्मचारियों का वेतन आदि 52 महीने का बकाया है, ऐसी चर्चा है। 10 से 12 करोड़ रुपये पी.एफ.मद में जमा कराना है। अन्य कई देनदारियां भी करोड़ो में है।एल.एस।