दिल्ली: राजधानी में अवैध रूप से रहने वाले नाइजीरियन मूल के 8 नागरिक गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट-1) के इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा की टीम ने धरा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले नाइजीरियन मूल के 8 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।
यह कामयाबी मिली है, अबतक 50 से ज्यादा सनसनीखेज मामलों का खुलासा कर चुके दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन यूनिट-1) के इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम को। पुलिस टीम में तेज-तर्रार सब इंस्पेक्टर lichhman, हेड कांस्टेबल सुभाष, विनोद कुमार, सूर्या, वीरेंद्र व कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल थे।

इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा

पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद। बहरहाल पुलिस तफ्तीश जारी है।