दिल्ली: 6 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन की कालाबाजारी में व्यवसायी गिरफ्तार, लाजपतनगर सब डिवीजन के ACP मनोज सिन्हा व लाजपतनगर थाना के SHO धर्मदेव के संयुक्त निर्देशन में गठित टीम की कामयाबी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो कोरोना कहर के बीच ‘ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर’ मशीन’ के कालाबाजारी के धंधे में संलिप्त थे। मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो पेशे से एक व्यवसायी है। आरोपी से 6 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन की बरामदगी हुई है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

ACP मनोज सिन्हा

यह कामयाबी मिली है, लाजपतनगर सब डिवीजन के ACP मनोज सिन्हा व लाजपतनगर थाने के SHO इंस्पेक्टर धर्मदेव के संयुक्त निर्देशन तथा लाजपतनगर थाने के ATO इंस्पेक्टर ब्रह्मदत्त के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम को। पुलिस टीम में तेज-तर्रार सब इंस्पेक्टर राजीव, कांस्टेबल राजेन्द्र, राजपाल व लखन शामिल थे।

SHO इंस्पेक्टर धर्मदेव(Ps लाजपतनगर)

पकड़े गए उपर्युक्त आरोपी की पहचान 55 वर्षीय अविनाश गुप्ता, पुत्र नंद किशोर गुप्ता, निवासी मकान नंबर 179, सुखदेव विहार (दिल्ली) के रूप में हुई है।
बहरहाल पुलिस टीम की तफ्तीश जारी है। मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं, ऐसी जानकारी सामने आ रही है।