प्रकृति संरक्षण को लेकर विश्व में एक नया संदेश जाएगा- गुरू जी भू

नईदिल्ली-

विश्व मित्र परिवार की ओर से 6 दिनों वैश्विक प्रकृति फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस खास महोत्सव में कई सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। जो संस्कृति की रक्षा और प्रकृति संरक्षण पर होंगे। इस खास सेमिनार में कई विद्वजन अपने विचार रखेंगे।

25 से 30 दिसंबर तक चलेगा महोत्सव

वैश्विक फिल्म महोत्सव 25 से 30 दिसंबर तक कांस्टिट्यूशन क्लब  नईदिल्ली में आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्घाटन 25 दिसंबर को वैदिक यज्ञ से किया जाएगा। गौरतलब है कि इस खास दिन को अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय जी का जन्म दिन भी है। अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय द्वारा किए गए महान कार्यों पर भी चर्चा होगी।

वैश्विक फिल्म महोत्सव से नए आयाम का शुभारम्भ भी विश्वगुरु भारत कर रहा है इससे विश्व को एक नया संदेश जाएगा। जो इस कार्यक्रम के द्वारा ऐतिहासिक पहल है। यह अपनी तरह का विश्व का अनूठा कार्यक्रम है।

पर्यावरण संरक्षण पर होगा विशेष चर्चा

विश्व मित्र परिवार व प्रकृति परिवार के संस्थापक गुरु जी भू कार्यक्रम का विवरण देते हुए कहा कि विश्व मित्र परिवार वसुधैव कुटुम्बकम पर आधारित संपूर्ण वैज्ञानिक भारतीय संस्कृति एवं प्रकृति पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तथ्य को ध्यान में रखकर वैश्विक प्रकृति फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया है इसमें युवाओं के लिए काफी मौका है। जिस प्रकार से अभी तक युवाओं ने उत्साह दिखाया है वह लाजवाब है।

गुरू जी भू ने कहा कि आज जिस प्रकार से महानगर प्रदूषण की चपेट में आ गई मानव रक्षा के लिए इसका निदान केवल जागरूकता से ही संभव है। हम अपनी पीढ़ी को क्या दे रहे हैं। यह आज सोचने को हम मजबूर हैं। इसी को ध्यान में रखकर विश्व मित्र परिवार छह दिनों का कार्यक्रम का आयोजन किया है।

इस प्रकृति फिल्म महोत्सव में कई क्रिएटिव फिल्में दिखाई जाएंगें जिसमें खास भागीदारी युवाओं का ही होगा। गुरु जी भू ने कहा है कि विश्व मित्र परिवार संस्था संपूर्ण पर्यावरण संरक्षण महाभियान चला रही है इसके अंतर्गत वर्ष भर कुछ सार्थक प्रयास करते रहे हैं। जिसमें पूरे भारत सहित विश्व भर के सामाजिक कार्यकर्ता, विद्वान, विदूषी, विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, प्रकृति प्रेमी, पर्यावरणविद् किसान, महिला विद्यार्थी, संस्था आदि सभी तरह के व्यक्तित्व भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक फिल्म महोत्सव से नए आयाम का शुभारम्भ भी विश्वगुरु भारत से हो तो विश्व को एक नया संदेश जाएगा। जो इस कार्यक्रम के द्वारा ऐतिहासिक पहल होगी। यह अपनी तरह का विश्व का अनूठा कार्यक्रम है। वैश्विक फिल्म महोत्सव में फैशन शो का भी आयोजन किया गया है।

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*