संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता जाएंगे राज्यसभा

नईदिल्ली-
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने नामों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पीएसी की बैठक के बाद इसका ऐलान किया। दिल्ली से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 05 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख है।
कुमार विश्वास का नाम कट गया
कुमार विश्वास का नाम कट गया। उन्होंने अपने आपको सहादत कहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का नाम तय किया गया है। संजय सिंह को विवाद से दूर रहे हैं। वे लगातार पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। निर्विवाद रूप से इनकी घोषणा हुई। दूसरा नाम एनडी गुप्ता का है जो सीए हैं। गौरतलब है कि गुप्ता अरविंद केजरीवाल के साथ एनजीओ परिवर्तन के समय से जुड़े हैं।
सुशील गुप्ता अभी अभी कांग्रेस को छोड़ा
वहीं तीसरा नाम सुशील गुप्ता का है जो पहले कांग्रेस में रहे हैं अभी कुछ महीने पहले ही कांग्रेस को छोड़ा है उन्होंने उस समय कहा था कि वे समाज के लिए कार्य करते रहना चाहते हैं लेकिन राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन उनकी गतिविधि से ही साफ हो गया था कि वे आम आदमी पार्टी से जुड़ गए हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*