सीतामढ़ी(विहार) : बुजुर्ग दंपत्ति का कत्ल

नई दिल्ली। विहार के सीतामढ़ी शहर में बुजुर्ग दंपत्ति की गला घोंटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। बहरहाल स्थानीय पुलिस ने इस बाबत अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले क़ी जांच शुरू कर दी है। खबर लिखी जाने तक आरोपियों का कोई सुराग नही मिला था।

घटना अस्पताल रोड स्थित लीची बगान मोहल्ले की है, जहां एक मृतक दंपत्ति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इतना ही नही, जब ड्यूटी पर तैनात घर के गार्ड ने वारदात का विरोध किया, तो अपराधियों ने उसपर भी जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। कोमा में अस्पताल में दाखिल गार्ड की हालत नाजुक बताई जाती है।

मृतक दंपत्ति की शिनाख्त लीची बागान निवासी 70 वर्षीय भरत प्रसाद व उनकी पत्नी 66 वर्षीय मांडवी प्रसाद के रूप में हुई है।

बहरहाल स्थानीय पुलिस ने शव और घटनास्थल की सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। दंपत्ति की हत्या गला दबाकर की गई, ऐसा प्रतीत हो रहा।

खबर के अनुसार मृतक दंपत्ति के घर बीती शाम पूजा का आयोजन किया गया था। सोमवार की सुबह दंपत्ति के घर का मुख्य गेट खुला देख कर कुछ पड़ोसियों को अनहोनी का शक हुआ। फिर उनमें से किसी ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, तो घटना का खुलासा हुआ। दंपत्ति मृत पड़े थे।

शुरुआती जांच में वारदात का कारण भूमि विवाद बताया जाता है। लेकिन पुलिस अन्य नजरिये से भी मामले कीं पड़ताल में जुटी है। वहीं पुलिस को घटना में घायल घर के सुरक्षा गार्ड के होश में आने का इंतजार है, जिससे घटना बाबत अहम सुराग मिल सकता है।

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार भरत प्रसाद और उनके भाई शत्रुघ्न प्रसाद के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा है। बता दे कि बीती 14 अगस्त की रात शत्रुघ्न प्रसाद की पत्नी प्रो अनिता जायसवाल की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*