हर बार नेपोटिस्म के आसपास आपत्तिजनक टिप्पणी बनाना जरूरी नहीं।

December 20, 2017 vivekanand 0

नेपोटिस्म’ तो जैसे साल का सबसे ख़ास शब्द हो चुका हो। यही नहीं, यह सबसे ज़्यादा चर्चित विषय बन कर रह गया है । लेकिन करण ओबेरॉय का मानना है कि एक बड़ेही बेतुके मुद्दे को बढ़ा-चढ़कर पेश किया गया है। करण ओबेरॉय आजकल अपनी ‘बैंड ऑफ़ बॉय्स’ की वापसी को लेकर काफी व्यस्त हैं। उन्होंने बड़े ही सरल शब्दों में  नेपोटिस्म के अर्थ को स्पष्ट करते हुए बोला कि ‘अपनेबाप-दादा के शिल्प का हिस्सा बनने का यह एक काफीस्वाभाविक आकर्षण है ।’ इसी विषय को विस्तारित करते हुए उन्होंने कुछ पेशों को लेकर एक एहम सवाल उठाया जहाँ नेपोटिस्म की बात नहीं उठती । ‘क्या एक वकील का बेटा वकील नहीं बननाचाहता? क्या एक राजनेता का बेटा राजनीती में शामिल नहीं होना चाहता? क्याएक व्यापारी का बेटा नहीं चाहता कि वह अपने पिता का कारोबार भविष्य में संभाले? क्याहमने कभी पूछा है कि क्यों मुकेश अम्बानी के बेटे उनके पिता के कारोबार की बागडोर सँभालने की उम्मीद करते हैं? क्या इसमें कोई अजीब बात लगती है?’ ‘जब किसीके बचपन के माहौल में किसी एक ओर झुकाव रहा हो, तो आगे जाकर उसका हिस्सा बनने की चाह होना बड़ा ही साधारण मामला होता है । मेरे पिता फौजी थेइसलिए मैं भी फौजी बनना चाहता था । क्या मेरे पिताजी के बोलने से मेरा ऐन.डी.ए में दाखिल होना आसान हो जाता, या मेरे परिवार का फौजी वातावरण होने से मेरीगिनती पसंदीदा कैडेटों में होती? शायद होती, क्योंकि यह स्वाभाविक और अनिवार्य भी है । दुनिया इसी तरह चलती है। फ़िल्मी जगत की तरफ उंगली उठानाबहुत आसानहै क्योंकि यहाँ हर चीज़ की लगातार छान-बीन होती रहती है।’ अगर आप मानते ही हैं कि माँ-बाप के इंडस्ट्री से जुड़े होने के करण उनके बच्चों का पहली बार परदे पर नज़र आना ज़्यादा आसान होता है, तो आप नेपोटिस्म की मौजूदगीकी क्या सफाई देंगें?’ करण यह भी कहते हैं कि ‘हाँ, यह ज़रूर कह सकते हैं कि मौका पाना आसान हो जाता है, लेकिन आखिरकार दर्शक का उन्हें स्वीकारना या रद्द करना केवल उनके गुण औरक्षमता पर निर्भर होती है । इसकी कई मिसालें चारों ओर देखने को मिलती हैं। हर मुद्दे को ज़ोरो-शोरो से प्रस्तुत करने का ज़िम्मेदार मीडिया को ठहराते हुए करण बोलें कि ‘फ़िल्मी सितारों के बच्चों को लेकर मीडिया के हमेशा से आते हुए जुनून केचलते इस तरह के अनुमान लगते हैं । अगर मीडिया इन्हें लेकर इस हद्द तक चर्चा नाकरती, तो क्या मुझे शाह रुख ख़ान या श्रीदेवी के बच्चों के नाम पता होते?’ मुझे तो इत्तेफाक से इंडस्ट्री के एक नन्हे से बच्चे का नाम भी नाम पता है क्योंकि वो सैफ और करीना की औलाद है । सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को ही बेवजह दोषी करार क्यों दिया जाए? मीडिया खुद ही इन बच्चों को फ़िल्मी बच्चे बनाने में इतना वक्त, पैसा और जोश खर्च कर रही है ।

No Image

प्रकृति संरक्षण को लेकर विश्व में एक नया संदेश जाएगा- गुरू जी भू

December 19, 2017 vivekanand 0

नईदिल्ली- विश्व मित्र परिवार की ओर से 6 दिनों वैश्विक प्रकृति फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस खास महोत्सव में कई सेमिनार का […]

खेल मैदानों पर बांटी गई मिठाइयां कार्यकर्ता और खिलाड़ियों ने किया खुशी का इजहार

December 19, 2017 vivekanand 0

 भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित यमुना चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के 21वें दिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर जश्न का माहौल […]

वैश्विक प्रकृति फिल्म महोत्सव एक ऐतिहासिक पहल

December 18, 2017 vivekanand 0

नईदिल्ली- विश्व मित्र परिवार की ओर से 6 दिनों वैश्विक प्रकृति फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस खास महोत्सव में कई सेमिनार का […]

रोयोन सामाजिक संस्था की ओर से रन टू ब्रीथ हाफ मैराथन में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

December 18, 2017 vivekanand 0

गाजियाबाद- इंदिरापुरम के वसुंधरा में रोयोन सामाजिक संस्था की ओर से रन टू ब्रीथ हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, बिहार, यूपी, हरियाणा, […]

यमुना चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के 20वें दिन दिल्ली के 5 मैदानों पर 8 मैचों का आयोजन किया गया

December 17, 2017 vivekanand 0

 भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित यमुना चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के 20वें दिन आज दिल्ली के 5 मैदानों, किशन कुंज खेल परिसर, तालकटोरा […]

मध्यम वर्ग, महिलाओं, युवाओं के साथ झुग्गी एवं अनाधिकृति कॉलोनीवासियों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति हताशा-मनोज तिवारी

December 17, 2017 vivekanand 0

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा की दिल्ली एवं देश में बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गयें।  देश […]

यमुना चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का 18वें दिन, हुए 10 मैच

December 16, 2017 vivekanand 0

भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित यमुना चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के 18वें दिन दिल्ली के पांच मैदानों, रोहिणी खेल परिसर, हरी नगर खेल परिसर, साकेत […]

दिल्ली की जनता चाहती है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल बतायें कि उनकी सरकार बेघरों को आश्रय देने में विफल क्यों रही

December 16, 2017 vivekanand 0

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी आज एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि अरविन्द केजरीवाल सरकार स्कूल फीस वृद्धि, मैक्स सहित निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों […]